गर्मियों में अपने परिवार का कैसे रखें ध्यान
गर्मियों में स्वास्थ के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है,परिवार के खान पान से लेकर पहनावे तक का सही चुनाव और प्रयोग करने की जरूरत है।साथ ही अपने रोज के खाने की डाइट में आसानी से पचने वाली चीजें शामिल करें।
गर्मी की वजह से कई तरह की जिस्मानी बीमारियां घर कर लेती है। वैसे लोग जो घर में बूढ़े माता पिता है या बीमार है उनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन,पेट की समस्या,फूड पॉइजनिंग,घमुरही और लू लगने का खतरा काफी रहता है।
गर्मी में अपने खान पान में सलाद,सीजनल सब्जियां,मौसमी फलों का खाने में प्रयोग करे और जितना हो सके घर पर पानी का सेवन करते रहें।
धूप से कैसे बचा जाएं
धूप से बचने के लिए आप छतरी का इस्तेमाल करें।
साथ ही त्वचा को तेज धूप से बचने के लिए उपयुक्त कपड़ा पहने साथ ही कई अच्छी सनस्क्रीम का इस्तेमाल करे।
कोशिश करे की आप सभी ज्यादा से ज्यादा सुबह और शाम में ही बाजार या बाहर निकले दिन में 12 से 3 बजे तक गर्मी काफी होती है इस समय का स्किप कर दें।
lifestyleinbihar
गर्मी में बराबर पानी पीते रहने से शरीर में चक्कर,थकावट,उल्टी जैसे समस्या हो तो डॉक्टर को संपर्क करें।बाहर जाने के लिए बंद गाड़ियों का प्रयोग करे,ताकि तेज़ गर्मी,धूप से बचा जा सकें।सिर पर टोपी पहने।
तेज़ धूप और लू से बचने के उपाय
तेज गर्मी में लू लगने का डर ज्यादा रहता है इससे बचने के लिए सबको अपने खाने में रोज़ हरी ताज़ी सब्जियां,सलाद,डाल,प्याज जरूर शामिल करें इससे आप सभी स्वस्थ रहेंगे। lifestyleinbihar
मौसम में मिलने वाले फलों का जूस जैसे मौसमी,संतरा,आम पन्ना,लस्सी दही से घर पर बना सकते है,बेल का शरबत,खाने में चटनी शामिल करे, कच्चे आम या फिर धनिया,पुदीने का।
बराबर पानी पीते रहें गर्मी के दिनों में
गरमी के दिनों में शरीर को पानी की कमी न होने दे कहीं भी जाए अपने साथ एक पानी की बॉटल जरूर शामिल करें।
थोड़ी थोड़ी पानी पीते रहें।
साथ से पानी युक्त भोजन खीरा, ककड़ी,तरबूज़ शामिल करें।
स्वस्थ भोजन करें
स्वाद के चक्कर में आप अपनी शरीर को बीमार मत करे,तेज मसाले दार भोजन,बसी खाने से बचें, पुड़ी तेल और ज्यादा मसाले वाली सब्जी से बचे।बाजार की चीज़ों को खाने से बचें,ज्यादा ठंडी चीज न खाएं, क्योंकि गर्मी में ठंडी चीज का सेवन करने से सर्दी और जुखाम होने का खतरा होता है।
गर्मी में बच्चों और बूढ़ों का कैसे रखें खयाल
बच्चे और बूढ़ों की देख भाल गर्मियों में काफी सहजता से करनी होती है। lifestyleinbihar
बच्चो और बूढ़ों को गर्मियों में हल्के कपड़े पहनने चाहिए ताकि वो आरामदायक हो जैसे टी शर्ट,हल्के कपड़े, सूती के कपड़े,आदि।
बच्चे और घर के बूढ़ों का ख्याल एक समान रखना पड़ता है, उनकी साफ सफाई से लेकर नहाने की रोज़ जरूरत होती है ताकि वो स्वस्थ रह सकें।
खाने पीने में अच्छी डाइट भी जरूरी है।
नोट:_ गर्मियों में अपने को स्वस्थ रखने के लिए आप सभी को रोज़ पानी की भरपूर मात्रा लेनी है। पानी का सेवन हम सबको निरोगी और हर बीमारी से दूर रखेगा।
लाइफस्टाइल इन बिहार पर और भी काफी पोस्ट आप पढ़ सकते है,अच्छे जीवन के लिए अच्छे स्वस्थ और ढेरों सुंदर जानकारियां उपलब्ध है।
Lifestyleinihar.blogspot.com
Written by pawankumar.






