तिरंगे के रंगों वाली फूड रेसिपी
By पवन कुमार
समय 20मिनट। 2लोगों के लिए
तिरंगा पुलाव
सामग्री
1चमच्च जीरा
1तेज़ पत्ता
1हर मिर्च बीच से खड़ी कटी हुई
250 ग्राम बासमती चावल लंबे दाने वाले
½ कप हरे मटर उबले हुए
1/2कप कटे गाजर बारीक
2चमच्च देसी घी
नमक स्वादानुसार
पनीर 4 छोटे टुकड़े
पानी चावल पकाने के लिए
बनाने की विधि
बासमती चावल को एक पतीले पानी डाल कर खिला खिला होने तक 80%तक पका लें.
सबसे पहले एक कढ़ाई या फ्राई पैन लेना है,फिर इसमें देसी घी डाल कर उसमे जीरा और हर मिर्च बीच से कटी हुई खड़ी डाल कर अच्छे से चलाना है. @bokarotalkies
जीरा सुनहरा होने पर तेज पता कटी गाजर मटर अच्छे से भुनना है
बाद में आधे पके चावल को इन सब्जियों के ऊपर डाल कर 150 एम पानी डाल कर अच्छे से ढककर धीमी आंच पर पकाएं 7 या 8 मिनट तक पकाना है बाद में आपके चावल खिले होंगे इसे आप वेज पुलाव की तरह मिलाकर एंजॉय करे।
और अपने प्रिय मित्रों और रिश्तेदारों के संग ये तिरंगा पुलाव की रेसिपी शेयर जरूर करे।
